मुंबई । कांग्रेस सांसद” रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के महाराष्ट्र उपाध्यक्ष वकार खान ने कांग्रेस सांसद वर्षा गायकवाड पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें मुस्लिम समाज के साथ धोखा करने वाला बताया है।
‘द स्वार्ड ऑफ इंडिया’ के मुंबई ब्यूरो प्रमुख सैय्यद जाहिद अली रियासत से विशेष बातचीत में खान ने कहा कि वर्षा गायकवाड और उनके परिवार ने वर्षों से धारावी की जनता, विशेषकर मुस्लिम समुदाय को केवल वोट बैंक समझा है।
खान ने कहा कि गायकवाड परिवार ने धारावी के पुनर्विकास के नाम पर केवल दिखावा किया है। “जब उनके पिता विधायक और फिर मंत्री बने, तब भी विकास की गति शून्य रही।
वर्षा गायकवाड खुद सांसद बनने के बाद भी कोई ठोस काम नहीं कर पाईं। इसके बजाय उन्होंने अपनी निजी संपत्ति बढ़ाई और जनता को नजरअंदाज किया,” उन्होंने आरोप लगाया।
संपत्ति जांच की मांग :-
वकार खान ने यह भी मांग की कि वर्षा गायकवाड की संपत्ति की स्वतंत्र जांच होनी चाहिए। उनका कहना है कि गायकवाड परिवार ने वर्षों से धारावी के लोगों को गुमराह कर सत्ता पाई और अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत की। “सेवा भाव की बजाय सत्ता और संपत्ति का लोभ इनके कार्यों में स्पष्ट दिखता है,” खान ने कहा।
रेलवे बम धमाकों पर बयान से उपजा आक्रोश :-
11 जुलाई 2006 को मुंबई में हुए सिलसिलेवार रेलवे बम धमाकों में गिरफ्तार 12 आरोपियों को 19 वर्षों बाद अदालत ने बरी कर दिया।
इस पर प्रतिक्रिया देते हुए वर्षा गायकवाड ने सरकार से अपील की कि वह उच्च न्यायालय में इस फैसले को चुनौती दे। वकार खान ने इस बयान को मुस्लिम विरोधी बताते हुए कहा कि “कोर्ट के फैसले के बाद जब न्याय मिला, तो गायकवाड ने उस पर सवाल उठाकर मुस्लिम समाज के ज़ख्मों पर नमक छिड़का है।
चुनाव में सबक सिखाने की चेतावनी :-
वकार खान ने कहा कि आगामी चुनावों में मुस्लिम समाज ऐसे ‘बहुरूपियों’ को सबक सिखाएगा। “अब जनता जागरूक है
और ऐसे नेताओं के झांसे में नहीं आएगी,” उन्होंने कहा। उन्होंने मुस्लिम मतदाताओं से अपील की कि वे ऐसे चेहरों से सावधान रहें जो सिर्फ चुनाव के समय उनके दरवाजे खटखटाते हैं।