इमामुद्दीन
जैदपुर बाराबंकी । बुधवार को कस्बे के वार्ड शाह कटरा स्थित मोहल्ला नई बस्ती दमादनपुरवा में चल रहे इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य का चेयरमैन प्रतिनिधि दाऊद अलीम ने आधा दर्जन सभासदों के साथ मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान मुहल्लावासियों ने हो रहे विकास कार्य कि सराहना की। स्थानीय लोगों ने बताया कि इन रास्तों से बड़ी राहत मिलेगी और रोजमर्रा के कार्य हम लोग पूरी तरह से कर पाएंगे।
अब से पहले यहां रास्ते ही नहीं थे, साथ ही लोगों ने यह भी कहा कि हमलोग नगर पंचायत के विकास से पूरी तरह संतुष्ट हैं।
चेयरमैन प्रतिनिधि दाऊद अलीम ने मुहल्लावासियों को आश्वासन देते हुए कहा कि यदि कार्य में कोई समस्या आए या मानक के विपरीत काम किया जा रहा हो तो तुरंत उन्हें या वार्ड सभासद को सूचित करें, समस्या का तत्काल समाधान किया जाएगा ।

इस मौके पर निजामुद्दीन, मोहम्मद आलम, मोहम्मद सुफियान, मोहम्मद अल्ताफ, मोहम्मद आरिफ, व सुमन, सहित कई बोर्ड सभासद मौजू थे और साथ ही लिपिक प्रदीप कुमार वर्मा, व मोहम्मद कलीम, और रामू सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।









