फूलपुर पुलिस एवं एस टी एफ की संयुक्त टीम के प्रयास से एक घायल

अलिअहमद हाश्मी

प्रयागराज । फूलपुर कस्बे के जमीलाबाद मोहल्ले में बीते 6 जनवरी को देर शाम उक्त मोहल्ला निवासी शनि सोनी पुत्र अंकित सोनी पर उक्त मोहल्ला निवासी आजम राइन अपने तीन अन्य साथियों के साथ उस पर धावा बोलते हुए बदले की भावना से जान लेवा हमला कर दिया ।

जब वह अपनी जान बचाकर भगा तो उपरोक्त आरोपियों ने उस तमंचे से फायर करने लगे लेकिन वह बच गया। घटना से कस्बे में दहशत फैल गई।

सूचना पर पहुंची टीम ने शीशी टीवी कैमरे से घटना की वीडियो और फुटेज के सहारे आरोपियों की धड़ पकड़ करने जुट गई।

घटना के दूसरे दिन व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी घटना स्थल पर पहुंच कर व्यापारियों को सुरक्षा के साथ न्याय दिलाने का भरोसा देते हुए पुलिस को आरोपियों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया।

पुलिस और एस टी एफ दबिश में जुटी तो शनिवार भोर में आरोपी कस्बा छोड़कर भागने की फिराक मे थे इसी बीच शनिवार सुबह लगभग 5 बजे कस्बे के बगल बौड़ाई लंका के पास 2 युवक मोटर साइकिल से भाग रहे थे।

पुलिस के रोकने पर आरोप है फायर करते हुए भागने लगे फिर दोनों तरफ से मुठभेड़ शुरू हो गई जिसमें मुख्य आरोपी आजम राइन के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया उसके साथी सुहेल अहमद को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

एसीपी फूलपुर विवेक यादव एवं थाना प्रभारी प्रवीण कुमार गौतम ने संयुक्त रूप से बताया कि उपरोक्त आरोपियों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया है घायल का उपचार कराया जा रहा है विधिक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

plugins
Author: plugins

Leave a Comment