भयानक अजगर सांप को सुरक्षित पड़ा

नसीराबाद (रायबरेली)। नसीराबाद ब्लॉक के पूर्वी छोर पर स्थित गांवों में अजगर निकलने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। शनिवार को ग्राम मखदूमपुर स्थित एटा तालाब के किनारे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब ग्रामीणों ने लगभग छह फीट लंबा अजगर देखा।

तालाब के पास अजगर की मौजूदगी की खबर फैलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि उमेश प्रताप सिंह ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तुरंत वन विभाग को सूचना दी।

सूचना मिलते ही वन विभाग के कर्मचारी बाबूलाल और रवीश कुमार मौर्य मौके पर पहुंचे। टीम ने पूरी सतर्कता बरतते हुए ग्रामीणों को सुरक्षित दूरी पर रखा और बिना किसी नुकसान के अजगर को पकड़ लिया।

वन विभाग के अनुसार, पकड़े गए अजगर को सुरक्षित वाहन से सलोन क्षेत्र के राजापुर जंगल में छोड़ दिया गया, जहां उसका प्राकृतिक आवास है।

अजगर के सुरक्षित रेस्क्यू से गांव के लोगों ने राहत की सांस ली। ग्रामीणों ने समय पर कार्रवाई और तत्परता के लिए वन विभाग की सराहना की।

अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि इस तरह की स्थिति में घबराने के बजाय तुरंत विभाग को सूचित करें।

plugins
Author: plugins

Leave a Comment