मसौली पुलिस ने मिशन शक्ति के तहत छात्र छात्राओं को जागरूक किया

मसौली पुलिस ने मिशन शक्ति के तहत महिलाओं छात्र छात्राओं जागरूक किया

संवाददाता रिजवान अहमद

मसौली बाराबंकी : प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री के निर्देश पर मसौली पुलिस द्वारा शुक्रवार को जूनियर हाईस्कूल बिन्दौरा में मिशन शक्ति फेस 5 के तहत एंटी रोमियो, साइबर जागरुकता के महिलाओं एवं बालिकाओं को मिशन शक्ति नारी सुरक्षा,बाल विवाह, पास्को एक्ट आदि के प्रति जागरूक किया।

थाना प्रभारी यशकांत सिंह के नेतृत्व में महिलाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।महिला आरक्षी राधिका द्विवेदी ने बताया कि सरकार महिलाओं की सुरक्षा के प्रति कटिबद्ध है। किसी प्रकार की असुरक्षा महसूस होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर या स्थानीय पुलिस में सूचना दें।

मसौली पुलिस ने मिशन शक्ति के तहत महिलाओं छात्र छात्राओं जागरूक किया
मसौली पुलिस ने मिशन शक्ति के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया

महिला आरक्षी पूनम बिंद ने कहा कि घटना को छिपाने से अपराधियों के हौंसले बुलंद होते हैं। छात्राओं को भरोसा दिया कि सूचना को पूरी तरह से गुप्त रखा जाएगा।

श्री बिंद ने महिलाओं को 112 पुलिस आपातकालीन सेवा,1090 वूमेन पावर हेल्पलाइन,1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन,108 ऐम्बुलेंस,1930 साइबर क्राइम,1098 चाइल्ड हेल्पलाइन,102 स्वास्थ्य सेवा से सम्बन्धित जानकारी दी गई।

मसौली पुलिस ने मिशन शक्ति के तहत महिलाओं छात्र छात्राओं जागरूक किया
मसौली पुलिस ने मिशन शक्ति के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया

उपनिरीक्षक राकेश यादव, कांस्टेबल सुरेन्द्र यादव ने महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर छात्र छात्राएं और महिलाएं मौजूद थी।

TSOI
Author: TSOI

Leave a Comment

  • buzz4ai
  • upskillninja
  • AI Tools Indexer
जरूर पड़े