विधिक साक्षरता शिविर में नायब तहसीलदार ने ग्रामीणो को योजना बताकर जागरूक किया

उरई जालौन | विधिक साक्षरता शिविर विकास खण्ड महेवा के ग्राम पंचायत बरसेला के प्राइमरी स्कूल में जिला न्यायालय के निर्देशन में कालपी विधिक सेवा समिति के तत्वावधान में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन नायब तहसीलदार तारा शुक्ला की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। शिविर में शासन के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारियां देकर ग्रामीणों को जागरूक किया गया।

विद्यालय के परिसर में आयोजित शिविर को सम्बोधित करते हुये नायब तहसीलदार तारा शुक्ला ने विश्व स्तनपान सप्ताह के बारे में प्रकाश डालते हुए बताया कि विश्व स्तनपान दिवस पहले बार 1992 में मनाया गया।

उन्होंने बताया कि स्तनपान शिशु के लिए संरक्षण एवं संवर्धन का काम करता है।

नवजात शिशु में रोग प्रतिरोधक क्षमता नहीं होती है। महिला का दूध पीकर बच्चा स्वस्थ रहता है।

नायब तहसीलदार ने बताया कि 1 अगस्त से 7 अगस्त तक विश्व स्तनपान सप्ताह मनाया जा रहा है। उन्होंने उपभोक्ताओं के हितों के लिए कानून में सामंत सरकार की व्यवस्था की गई है।

उन्होंने कार्यक्रम के विषय पर उपभोक्ता फोरम एवं उपभोक्ताओ के अधिकार ,प्रि लिटिगेशन के एवं पीड़ित लोगों के लिए विधिक योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसी क्रम में लेखपाल
ने राजस्व से सम्बन्धित जानकारी दी।

पी एल वी जितेन्द्र कुमार पाण्डेय ने राष्ट्रीय लोक अदालत एवं आयुष्मान योजनाओं के सम्बन्ध में जानकारी दी।कार्यक्रम का संचलन पी. एल. वी. अरविंद कुमार पाण्डेय ने किया।पी. एल. वी. गजेन्द्र कुमार, ब्रजेश कुमार सिंह चौहान,कमलेश कुमार, ग्राम प्रधान के अलावा भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

TSOI
Author: TSOI

Leave a Comment

  • buzz4ai
  • upskillninja
  • AI Tools Indexer
जरूर पड़े