सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर चलाए जारहा पीoडीoएo जागरूकता अभियान

SP President Akhilesh Yadav

बाराबंकी । सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, भाजपा समाजवादी सरकार के विकास कार्यों पर पानी फेरने में लगी है। भाजपा ने सरकार में रहते हुए उत्तर प्रदेश में तो कोई विकास किया नहीं, दूसरे के कामों पर दावा ठोंकने में उसे कोई शर्म नहीं आती है। अब जनता ने इस भाजपा सरकार के जाने का समय तय कर लिया है

उक्त विचार आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर चलाए जा रहे पीoडीoएo जागरूकता अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिला अध्यक्ष अंकित वर्मा द्वारा आयोजित विधानसभा कुर्सी के ग्राम उसरहा में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए पूर्व कारागार मंत्री राकेश कुमार वर्मा ने व्यक्त किये। श्री राकेश वर्मा ने आगे कहा कि भाजपा को जनता की तकलीफों से कोई लेना देना नहीं है। वर्षा में तमाम गरीबों के मकान ढह गए। बाढ़ से kisano की फसलों को जो नुकसान हुआ उसकी भरपाई नहीं की जा रही है। bjp नेतृत्व लोकतंत्र के साथ छल कर रहा है। झूठ और लूट उसका एजेंडा है।

महंगाई और भ्रष्टाचार चरम पर है। बेरोजगारी से श्रम शक्ति पलायन को मजबूर है। नौजवानों का भविष्य अंधकारमय है। कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है। बहू-बेटियों की इज्जत सुरक्षित नहीं। स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई है। दवा-इलाज के बिना मरीज दम तोड़ रहे हैं।

जैदपुर विधायक गौरव कुमार रावत ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा झूठ और छल से जीती है। आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश की 10 विधानसभा सीटों के उपचुनाव में भाजपा का सफाया होगा। भाजपा की साजिशों और षडयंतों से हमें सावधान रहना है। भाजपा सरकारी मशीनरी का दुरूपयोग और हेराफेरी से जनता की आशाओं से खिलवाड़ करना बंद करे। उत्तर प्रदेश की जनता 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने को संकल्पित हैं।

कार्यक्रम में छात्रों नौजवानों ने भारी संख्या में समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की, मुख्य अतिथियों ने सभी को समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। उक्त अवसर पर मुख्य रूप से लोहिया वाहिनी के जिला अध्यक्ष अंकित वर्मा, कुर्सी विधानसभा के अध्यक्ष सुरेश यादव, जैदपुर विधानसभा के अध्यक्ष मोहम्मद उबेद शानू, मोबिन सिकंदर प्रधान, जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद रिजवान संजय, अभिषेक यादव, रवि यादव, पंकज यादव, धीरज दत्त वर्मा, रामसमुझ यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

SP President Akhilesh Yadav
SP President Akhilesh Yadav
TSOI
Author: TSOI

Leave a Comment

  • buzz4ai
  • upskillninja
  • AI Tools Indexer
जरूर पड़े