सरे बाजार बाइक चोरी, घटना सीसीटीवी में कैद

बाइक चोरी

नसीराबाद, रायबरेली । सरे बाजार बाइक चोरी, दिनदहाड़े सरेबाजार स्थानीय थाना क्षेत्र से एक मोटरसाइकिल चोरी हो गई।

पुलिस चौकी परैया नमकसार के अंतर्गत ग्राम पंचायत संडहा की कुटिया हनुमान गढ़ी में मंगलवार को साप्ताहिक बाजार लगती है।

पूरे शिव प्रसाद मजरे मखदूमपुर थाना नसीराबाद का रहने वाला रामेश्वर पुत्र पारसनाथ अपनी मोटर साइकिल हीरो एसपी 2 प्रो सेल्फ नंबर यूपी 33 ए एफ 5013 से बाजार गया था।

बाइक खड़ी करके वह सामान खरीदने लगा इसी बीच कोई अज्ञात चोर उसकी बाइक लेकर चंपत हो गया।

काफी तलाश के बावजूद जब उसे मोटर साइकिल नहीं मिली तो उसने लिखित तहरीर पुलिस चौकी में दे दी।

घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। देखना है कि पुलिस गाड़ी बरामद कर पाती है या नहीं।

बाइक चोरी

plugins
Author: plugins

Leave a Comment