हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्रीय गौरव और एकता को बढ़ावा देगा

जम्मू : देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने सम्पूर्ण देश को आह्वान किया है उनका कहना है कि हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्रीय गौरव और एकता की नई भावना को बढ़ावा देना चाहता है। उन्होंने नागरिकों से अपने घरों में तिरंगा फहराने और झंडे के साथ एक सेल्फी क्लिक कर इसे harghartiranga.com पर अपलोड करने का आग्रह किया है।

उसी कड़ी में आज बाहु विधानसभा क्षेत्र में हर घर तिरंगा महा अभियान के संदर्भ में बैठक आयोजित हुई जिसमें भाजपा नेता राजीव चाढक विशेष रूप से उपस्थित थे। इस अवसर पर बोलते हुए भाजपा नेता राजीव चाढक ने कहा कि जब भी राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाए, उसे सम्मान की स्थिति में रखा जाना चाहिए तथा उसे स्पष्ट स्थान पर रखा जाना चाहिए। क्षतिग्रस्त या अस्त-व्यस्त ध्वज प्रदर्शित नहीं किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज को किसी अन्य ध्वज या झंडों के साथ ध्वजारोहण नहीं किया जाना चाहिए चाढ़क ने कहा कि जब हम तिरंगा रैली निकालें उसमें भी कोई राजनीतिक पार्टी का ध्वज न हो उन्होंने कहा कि तिरंगा रैली का मायने सिर्फ तिरंगा अन्य कोई ध्वज नहीं। उन्होंने कहा कि यह एक स्वतंत्र देश का प्रतीक है। भारत के राष्ट्रीय ध्वज को इसके वर्तमान स्वरूप में 15 अगस्त 1947 को अंग्रेजों से भारत की आजादी से कुछ दिन पहले 22 जुलाई 1947 को आयोजित संविधान सभा की बैठक के दौरान अपनाया गया था।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज उन लोगों के बलिदानों का प्रतिनिधित्व करता है जो हमसे पहले आए और जिन आदर्शों के लिए हम खड़े हैं। उन्होंने कहा कि हमारे राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान और गरिमा के साथ सम्मान करना न केवल एक कर्तव्य है बल्कि नागरिकों के रूप में हमें दिया गया विशेषाधिकार है।

इस अवसर पर बोलते हुए अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष उमेश कुमार ने समस्त कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा की कोई भी घर नहीं छोड़ना चाहिए जिस पर राष्ट्रीय ध्वज ना फहराया गया हो इसको सुनिश्चित करने के लिए हम सब तत्पर रहे इस अवसर पर भाजपा उपाध्यक्ष अनुराधा चाढक, अनुसूचित जाति के जिला भाजपा प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुमार, भाजपा जिला महिला मोर्चा महामंत्री भारती सगोत्रता, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष हरदेश खोखर जिला युवा मोर्चा उपाध्यक्ष शक्ति सिंह, कैप्टन मोतीलाल, शक्ति केंद्र प्रमुख संजय शर्मा, सुरेंद्र पतियाल, गिरधारी लाल विजय कुमार कुलदीप राजदीप कुमार हरीश कुमार बूथ अध्यक्ष अशोक कुमार गिरधारी लाल वर्मा दुर्गा दीपक सिंह, दीप कुमार कार्तिक कुमार व अन्य उपस्थित थे।

TSOI
Author: TSOI

Leave a Comment

  • buzz4ai
  • upskillninja
  • AI Tools Indexer
जरूर पड़े