8000 mAh Smartphone Pova Curve 2 में 144Hz AMOLED डिस्प्ले

लखनऊ : 8000 mAh Smartphone Pova Curve 2 आज से बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है। दमदार बैटरी और स्लिम कर्व्ड डिजाइन के साथ पेश किया गया यह डिवाइस उन यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है,

जिन्हें लंबे समय तक निर्बाध कनेक्टिविटी की जरूरत होती है।

कंपनी का दावा है कि यह अपनी श्रेणी में सबसे पतला 8000 एमएएच बैटरी वाला स्मार्टफोन है, जिसकी मोटाई 7.42 मिमी और वजन 195 ग्राम है।

Pova Curve 2 में 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो आई-कम्फर्ट तकनीक के साथ आता है।

बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इसमें एला एआई 2.0 सपोर्ट शामिल है, जो कई भारतीय भाषाओं में काम करता है और कॉल व गेमिंग के दौरान एआई नॉइज़ रिडक्शन सुविधा प्रदान करता है।

यह स्मार्टफोन Flipkart और प्रमुख रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध है। लॉन्च ऑफर के तहत चुनिंदा बैंक और एनबीएफसी पार्टनर्स के जरिए कैशबैक का लाभ भी दिया जा रहा है।

plugins
Author: plugins

Leave a Comment