डिजिटल डॉक्टर क्लिनिक : सीतापुर में टैली कंसल्टेशन का नया अध्याय

डिजिटल डॉक्टर क्लिनिक सीतापुर में टैली कंसल्टेशन के तहत ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए चार नए क्लिनिक का उद्घाटन किया गया

लखनऊ । डिजिटल डॉक्टर क्लिनिक देश में चिकित्सा सेवाओं की कमी को दूर करने के लिए सरकार द्वारा टैली कंसल्टेशन को बढ़ावा देने की दिशा में डिजिटल डॉक्टर क्लिनिक परियोजना एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।

आज विभूति खंड स्थित परियोजना के मुख्यालय से ओब्डू ग्रुप के सीईओ संजय कुमार ने सीतापुर जिले के चार ग्रामों नई भिनैनी बिसवां, बस्ती बिस्वा, पतारा कला कमलापुर, और इलासिया ग्रांट ब्लॉक खैराबाद में एक साथ डिजिटल डॉक्टर क्लिनिक का शुभारंभ किया।

ज्ञात हो कि 2023 में योगी सरकार ने ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए ओब्डू ग्रुप के साथ 3350 करोड़ रुपये के निजी निवेश का समझौता किया था। इसी के अंतर्गत आज चार नए क्लिनिक खोले गए हैं।

डिजिटल डॉक्टर क्लिनिक सीतापुर में टैली कंसल्टेशन के तहत ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए चार नए क्लिनिक का उद्घाटन किया गया
डिजिटल डॉक्टर क्लिनिक : सीतापुर में टैली कंसल्टेशन का नया अध्याय

उद्घाटन के बाद, संजय कुमार ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में टेली कंसल्टेशन की स्वीकृति की गति तेजी से बढ़ रही है। यह दर्शाता है कि स्वास्थ्य सेवाओं को भी इंटरनेट के माध्यम से घर-घर पहुंचाया जा सकता है।

डिजिटल डॉक्टर क्लिनिक क्या है :-

डिजिटल डॉक्टर क्लिनिक एक टेलीमेडिसिन प्रणाली का संयोजन है, जो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के रूप में कार्य करता है। यहां ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की सुविधा उपलब्ध है, साथ ही एक योग्य हेल्थकेयर असिस्टेंट भी मरीजों की देखभाल करता है।

ब्लॉकचेन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक का उपयोग करते हुए, एमबीबीएस चिकित्सक गांवों तक पहुँचकर मरीजों का सही उपचार करते हैं और आवश्यक दवाइयाँ उपलब्ध कराते हैं।

सुविधाएं :-

डिजिटल डॉक्टर क्लिनिक में मरीजों को सभी प्रकार की दवाइयाँ उचित मूल्य पर उपलब्ध कराई जाती हैं। यहाँ ऑक्सीजन, मल्टी मॉनिटर जैसी आधुनिक सुविधाएँ भी मौजूद हैं। डॉक्टरों द्वारा परामर्श देने पर, ब्लड टेस्ट केवल 3 से 5 मिनट में किया जा सकता है,

जिसकी लागत मात्र 40 रुपये से शुरू होती है। इसमें मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया, और अन्य कई जांचें शामिल हैं। यह परियोजना न केवल ग्रामीण स्वास्थ्य सेवा में सुधार करने का प्रयास है, बल्कि यह एक नए स्वास्थ्य क्रांति की शुरुआत भी है, जो आने वाले समय में अधिक लोगों को लाभान्वित करेगी।

TSOI
Author: TSOI

Leave a Comment

  • buzz4ai
  • upskillninja
  • AI Tools Indexer
जरूर पड़े