Zaidpur बाराबंकी ! जिले की नगर पंचायत ज़ैदपुर में तीन प्रमुख तालाबों—छीटी ताल, धोबिन तलिया और दैताली तालाब—की खुली नीलामी संपन्न हुई।
पिछले 10 वर्षों से बंद कमरों में साठगांठ कर इन्हें हथियाने वाले नाकाम रहे।नायब तहसीलदार, ईओ ज़ैदपुर, चेयरमैन प्रतिनिधि दाऊद अलीम, सभासदों और बड़ी संख्या में जनता की मौजूदगी में निष्पक्ष बोली हुई।
सर्वोच्च बोली लगाकर विजेता बने—राम लखन, शम्सुल हक़ और महफूज़।यह घटना पारदर्शिता और जन भागीदारी की बड़ी मिसाल बनी है। तालाब अब वाकई जनता के हित में संरक्षित होंगे।









