Rampur Khurd में शिक्षा अभियान: कलम-प्रेरणा से बढ़ेगा ज्ञान।

Education Awareness

कुशीनगर : Rampur Khurd में शिक्षा अभियान: कलम-प्रेरणा से बढ़ेगा ज्ञान . नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के ग्राम सभा रामपुर खुर्द में शिक्षा जागरूकता से संबंधित एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जानकारी के अनुसार, स्थानीय युवक निलेश बाबू, जो बी-फार्मा की पढ़ाई कर रहे हैं, द्वारा अलग-अलग गांवों में बच्चों के बीच कलम, कॉपी और किताब वितरण कर शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।

इसी क्रम में उनके निवास स्थान पर पत्रकार संवाद कार्यक्रम हुआ, जहां पत्रकारों को प्रतीकात्मक रूप से कलम वितरित कर निष्पक्ष लेखन का संदेश दिया गया।

Education Awareness

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विजय प्रताप कुशवाहा उपस्थित रहे। मौके पर मीडिया प्रतिनिधि—मनीष कुशवाहा, सनी शर्मा, मार्कण्डेय प्रजापति, गुफरान, राहुल कुमार, भारती, फखरुद्दीन अहमद, एडवोकेट बृजेश सिंह शिवा, ऋषिकेश यादव, जयप्रकाश कुशवाहा, राहुल कुशवाहा, आकाश गौतम, रवीश कुशवाहा और अभिषेक कुशवाहा—की उपस्थिति बताई गई।आयोजकों के अनुसार, अब तक कई बच्चों को अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई जा चुकी है। स्थानीय स्तर पर इस पहल को शिक्षा जागरूकता से जोड़कर देखा जा रहा है।

plugins
Author: plugins

Leave a Comment