Tata Hitachi Dealership ने लखनऊ में खोला आधुनिक इंटीग्रेटेड सेंटर

Tata Hitachi Dealership

लखनऊ : Tata Hitachi Dealership नेटवर्क को उत्तर प्रदेश में और मज़बूती देते हुए अधीची इंफ्रा इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने लखनऊ में अपने नए अत्याधुनिक इंटीग्रेटेड सेंटर की शुरुआत की है।

यह सेंटर ग्राहकों को एक ही छत के नीचे सेल्स, सर्विस, स्पेयर पार्ट्स और मशीन मेंटेनेंस की संपूर्ण सुविधाएं प्रदान करेगा।

लखनऊ में 04 फरवरी 2026 को आयोजित उद्घाटन समारोह में टाटा हिताची के प्रबंध निदेशक श्री संदीप सिंह ने इस केंद्र का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कंपनी का फोकस ग्राहकों को समय पर बेहतर सेवा और भरोसेमंद पार्ट्स उपलब्ध कराने पर है।

नया इंटीग्रेटेड सेंटर इसी सोच को ज़मीनी स्तर पर साकार करने की दिशा में एक अहम कदम है।

यह केंद्र फर्रुखाबाद रोड, हिंद नगर, लखनऊ में स्थित है और यहां मशीनों के संपूर्ण ओवरहॉल की सुविधा मौजूद है।

स्ट्रक्चरल वेल्डिंग, इंजन रिपेयर और हाइड्रोलिक मेंटेनेंस जैसी आधुनिक सेवाएं यहां उपलब्ध कराई जाएंगी।

साथ ही, रीमैन्युफैक्चर्ड एग्रीगेट्स और नए स्पेयर पार्ट्स का पर्याप्त स्टॉक रखा गया है, जिससे रिप्लेसमेंट में देरी न हो और ग्राहकों की मशीनों का डाउनटाइम न्यूनतम रहे।

कंपनी का मानना है कि इस इंटीग्रेटेड सेंटर के माध्यम से क्षेत्र में टाटा हिताची की सेवा पहुंच और ग्राहक संतुष्टि दोनों में उल्लेखनीय सुधार होगा।

Tata Hitachi Dealership

यह पहल उत्तर प्रदेश में इंफ्रास्ट्रक्चर और कंस्ट्रक्शन सेक्टर को भी नई गति देने में सहायक साबित होगी।

plugins
Author: plugins

Leave a Comment