Kushinagar News नाली खोलने व पक्की नाली निर्माण की मांग

Kushinagar News

‎कुशीनगर : Kushinagar News तमकुही विकास खंड के खुदरा अहिरौली गांव स्थित नौका टोला में दो प्रधानमंत्री सड़कों के संधिस्थल पर नाबदान का पानी जमा हो जाने से स्थिति गंभीर हो गई है।

चौराहे पर लंबे समय से बने जलजमाव के कारण राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

सबसे अधिक परेशानी बगल में स्थित दुर्गा मंदिर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को हो रही है, क्योंकि मंदिर के ठीक सामने गंदा पानी भरा हुआ है।

ग्रामीणों ने बताया कि उक्त टोला के चौराहे से होकर गांव भर का नाबदान पानी पश्चिम दिशा की ओर निकलता था। इसी निकास के सहारे वर्षों से जल की समुचित निकासी होती रही है।

किंतु हाल के दिनों में एक ग्रामीण द्वारा अपने खेत को ऊंचा कराने के साथ सड़क की पटरी का हाशिया भी मिट्टी से भरवा दिया गया, जिससे नाली पूरी तरह बंद हो गई।

इसके बाद से नाबदान का पानी निकलने का रास्ता अवरुद्ध हो गया व चौराहे पर जलजमाव लगातार बढ़ता चला गया।

स्थिति यह है कि लगभग 15 मीटर लंबाई में घुटने भर तक गंदा पानी जमा है। जलजमाव के कारण दुर्गंध फैल रही है व मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो डेंगू, मलेरिया जैसी जनजनित संक्रामक बीमारियों का खतरा और बढ़ जाएगा।

बच्चों, बुजुर्गों व महिलाओं के लिए इस रास्ते से गुजरना मुश्किल हो गया है। समस्या से आक्रोशित ग्रामीणों ने सोमवार को एकत्र होकर प्रदर्शन किया व नाली तत्काल खुलवाने की मांग उठाई।

ग्रामीणों का कहना है कि केवल अस्थायी व्यवस्था से समस्या का समाधान नहीं होगा, बल्कि चौराहे से लेकर निकास बिंदु तक पक्की नाली का निर्माण कराया जाना आवश्यक है।

प्रधान अशोक पाल के नेतृत्व में बब्बन प्रजापति, जयप्रकाश प्रजापति, लाल बिहारी गुप्ता, पारस गुप्ता, एके शर्मा, विनोद गुप्ता, दशरथ प्रताप गुप्ता सहित अन्य ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र हस्तक्षेप की मांग की है।

Kushinagar News

ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द जल निकासी की व्यवस्था नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

plugins
Author: plugins

Leave a Comment