Barabanki road accident मे एक की मृत तीन घायल

मसौली बाराबंकी । Barabanki road accident गोंडा बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर बीती रात्रि अलग अलग स्थानों पर हुई मार्ग दुर्घटना मे एक युवक की जिला अस्पताल मे मौत हो गयी तथा पिकप चालक सहित तीन लोग घायल हो गये जिन्हे जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया है।

बीती रात्रि थाना क्षेत्र के शहाबपुर के निकट पैदल जा रहे युवक को एक अज्ञात वाहन ने बुरी तरह से रौद दिया सूचना पर पहुंची मसौली पुलिस ने युवक को जिला अस्पताल मे भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गयी।

मृतक की पहचान उदयराज पुत्र भगौती प्रसाद निवासी ग्राम मौथरी थाना जैदपुर के रूप मे हुई पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इसी क्रम मे इन्दौर से गोण्डा जा रही पिकअप असंतुलित होकर बिन्दौरा गांव के निकट सड़क के किनारे लगे एक पेड़ से टकरा गई।

जिसमें चालक सहित आगे बैठे तीन लोग बुरी तरह फंस गए पुलिस और आस-पास के लोगों के घण्टों मसकत के बाद गम्भीर रूप से चालक सहित तीनों अन्य को सीएचसी बड़ागांव में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

गोण्डा जिले के सब्जी व्यवसाई अकील जनपद इन्दौर से भिन्डी लादकर पिकप से गोण्डा जा रहे थे कि गुरुवार की भोर करीब 5 बजे बिन्दौरा गांव के निकट पिकअप असंतुलित होकर सडक के किनारे पेड़ से टकरा हो गई।

जिसमें जनपद इन्दौर के ग्राम मागपुर निवासी पिकप चालक पवन पुत्र गंगा राम , इन्दौर के मऊपुर निवासी अशोक पुत्र आशाराम बड़ागांव निवासी सावन पुत्र मिशाद पिकप मे बुरी तरह से फंस गये घटना के बाद आसपास के लोग पहुंच गए। मौजूद लोगों ने मसौली पुलिस को सूचना दी।

उपनिरीक्षक राकेश यादव ने पुलिस बल के साथ पहुंचकर घण्टों मशक्कत के बाद ऐम्बुलेंस से सीएचसी बड़ागांव में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

plugins
Author: plugins

Leave a Comment