नई दिल्ली । Motorola ने भारतीय बाजार में अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन Motorola Edge 70 Pro पेश किया है। कंपनी का दावा है कि यह स्मार्टफोन खासतौर पर लो-लाइट फोटोग्राफी, प्रीमियम डिजाइन और एडवांस ऑन-डिवाइस एआई अनुभव को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
नए एज 70 प्रो में ट्रिपल 50 मेगापिक्सल का प्रो-ग्रेड कैमरा सिस्टम दिया गया है, जिसमें उन्नत सोनी लिटिया सेंसर का उपयोग किया गया है।
यह कैमरा कम रोशनी में भी स्पष्ट तस्वीरें लेने में सक्षम है और सभी कैमरों पर 4के 60 फ्रेम प्रति सेकंड वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है।
इसके साथ 120 डिग्री अल्ट्रा-वाइड कैमरा और ऑटो-फोकस वाला हाई-रिजॉल्यूशन फ्रंट कैमरा भी शामिल है, जिससे फोटो और वीडियो दोनों का अनुभव बेहतर होता है।
परफॉर्मेंस के लिए इस स्मार्टफोन में शक्तिशाली प्रोसेसर दिया गया है, जो तेज गति, बेहतर ग्राफिक्स और एआई-आधारित फीचर्स को सपोर्ट करता है।

फोन में 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट वाला क्वाड-कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 6500 एमएएच बैटरी और 90 वॉट फास्ट चार्जिंग जैसी खूबियां दी गई हैं। साथ ही आईपी68 और आईपी69 रेटिंग इसे धूल और पानी से सुरक्षित बनाती है।









