ब्यूरो द स्वार्ड ऑफ इण्डिया
प्रयागराज । mrida parikshan karyakram फूलपुर विकास खण्ड के अंतर्गत मंशी खुर्द ग्राम सभा में मृदा परीक्षण का आयोजन किया गया जिसमे किसानो को कैसे अपने खेत की मृदा का नमूना लिया जाता है
उसके बारे में बताया गया और मृदा परीक्षण से होने वाले लाभ के बारे में विस्तार से चर्चा किया गया
और किसानो को मृदा परीक्षण से होने वाले लाभ के बारे में विस्तार से चर्चा किया गया ग्राम सभा में किसान सभा का भी आयोजन किया गया
जिसकी अध्यक्षता प्रगतिशील किसान जंग बहादुर पटेल ने किया किसान सभा में क्षेत्र प्रतिनिधि अमित कुमार सिंह ने किसानो को नैनो उर्वरकों,अन्य जल विलेय उर्वरकों के प्रयोग के बारे में विस्तार से चर्चा किया गया
कार्यक्रम में केंद्र प्रभारी अमन सिंह ने किसानो को संतुलित मात्रा में उर्वरकों का प्रयोग करने के बारे में बताया जिससे उतने ही उर्वरक का प्रयोग किया जाए

जितनी हमारे भूमि या फसल को आवश्यकता हो कार्यक्रम के अंत में अर्पित पांडे एजीटी प्रयागराज द्वारा किसानो का धन्यवाद ज्ञापन किया गया कार्यक्रम में वीरेंद्र कुमार पटेल एसएफए हॉटस्पॉट,आनंद कुमार पटेल एमडीई इफ़को व लगभग 50 किसान उपस्थित रहे ।









