Bareilly में अकीदत से मनाया जाएगा ताजुश्शरिया उर्स

tsoi news

बरेली । Bareilly में महान इस्लामी विद्वान मुफ्ती अख्तर रजा खान अजहरी (हजरत ताजुश्शरिया) के दो दिवसीय उर्स का आयोजन 24 और 25 अप्रैल 2026 को श्रद्धा और अकीदत के साथ किया जाएगा।

इस मौके पर उलेमा और अकीदतमंदों ने लोगों से उनके बताए रास्ते पर चलने और अपने माता-पिता की खिदमत को जीवन का अहम हिस्सा बनाने की अपील की है।

बताया जाता है कि हजरत ताजुश्शरिया ने अपने बुजुर्ग अहमद रजा खान बरेलवी (आला हजरत) की शिक्षाओं को आगे बढ़ाते हुए पूरी जिंदगी दीन और इंसानियत की सेवा में बिताई।

उनकी पहचान दुनिया भर में एक बड़े रूहानी पेशवा के रूप में रही और उनके मुरीद देश-विदेश के कई हिस्सों में मौजूद हैं।

tsoi news

उलेमा का कहना है कि हजरत ताजुश्शरिया ने अपनी जिंदगी में इस्लामी शिक्षाओं के प्रचार-प्रसार के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए और आला हजरत की किताबों को अलग-अलग भाषाओं में लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया।

वे हमेशा सियासत से दूर रहकर दीन की राह पर कायम रहे।

plugins
Author: plugins

Leave a Comment