द स्वार्ड ऑफ इण्डिया
संवाददाता इरफान अहमद
बाराबंकी । Government Girls Inter College में बुधवार को आयोजित सम्मान समारोह में मेधावी छात्राओं की उपलब्धियों का जोरदार जश्न मनाया गया।
जयशंकर सभागार में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की टॉप-10 छात्राओं को माला पहनाकर और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इस वर्ष विद्यालय का परीक्षा परिणाम उत्साहजनक रहा। हाईस्कूल में 91 प्रतिशत और इंटरमीडिएट में 86 प्रतिशत छात्राएं सफल रहीं।
समारोह का शुभारंभ प्रधानाचार्या ने दीप प्रज्वलन कर किया। उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि सफलता के लिए कठिन परिश्रम, अनुशासन और निरंतर प्रयास बेहद जरूरी हैं।
हाईस्कूल वर्ग में रितिक रस्तोगी ने 88.34 प्रतिशत अंक के साथ पहला स्थान हासिल किया। आकांक्षा शुक्ला 88.33 प्रतिशत के साथ दूसरे और प्रतिभा तिवारी 87 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।
इंटरमीडिएट में नैना घोष ने 83.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया।
बुशरा खातून और समरीन ने 82.4 प्रतिशत अंक के साथ संयुक्त रूप से दूसरा स्थान पाया, जबकि अफीफा बानो 81.2 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए सफलता का श्रेय शिक्षकों के मार्गदर्शन, अभिभावकों के सहयोग और नियमित अध्ययन को दिया।

इस मौके पर विद्यालय की सभी शिक्षिकाएं और छात्राएं मौजूद रहीं। अंत में विद्यालय परिवार ने सभी सफल छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।








