Lions International Multiple District सम्मेलन में सायन क्लब ने जीते 30 अवॉर्ड

tsoi news

मुंबई । Lions International Multiple District सम्मेलन में सायन ” दमन स्थित द डेल्टिन होटल में आयोजित लायंस इंटरनेशनल मल्टिपल डिस्ट्रिक्ट 3231 के नौवें वार्षिक तीन दिवसीय कन्वेंशन का समापन उत्साह और भव्यता के साथ हुआ।

इस सम्मेलन में डिस्ट्रिक्ट 3231 ए1, ए2, ए3 और ए4 से करीब 390 लायन सदस्यों ने भाग लेकर विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लिया।

कार्यक्रम का उद्घाटन मल्टिपल काउंसिल चेयरपर्सन लायन मनीष लाडगे ने किया। उन्होंने सम्मेलन के दौरान आयोजित होने वाले विशेष कार्यक्रमों की जानकारी दी, जिनमें बैनर परेड, क्विज प्रतियोगिता, योगा, मेडिटेशन, हॉर्स रेसिंग, पूल गेम, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और स्कूली बच्चों को शिक्षण सामग्री वितरण जैसे आयोजन शामिल रहे।

सम्मेलन में विभिन्न क्लबों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। लायंस क्लब ऑफ सायन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 30 अवॉर्ड अपने नाम किए, जिनमें 21 पार्टिसिपेशन और 9 विनिंग अवॉर्ड शामिल हैं।

tsoi news

इसके अलावा क्लब को चारों डिस्ट्रिक्ट में “बेस्ट क्लब” और क्लब प्रेसिडेंट राजेश रसिकलाल शाह को “बेस्ट क्लब प्रेसिडेंट” का सम्मान मिला।

plugins
Author: plugins

Leave a Comment