लखनऊ । Samsung India ने भारत में अपने एंटरप्राइज कारोबार को नई गति देने के लिए एआई आधारित कनेक्टेड इकोसिस्टम पर जोर बढ़ाया है।
कंपनी अब केवल इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस निर्माता के रूप में नहीं, बल्कि एंड-टू-एंड बिजनेस सॉल्यूशंस प्रोवाइडर के रूप में अपनी पहचान मजबूत कर रही है।
सैमसंग का फोकस ऐसे स्मार्ट और सुरक्षित डिजिटल प्लेटफॉर्म तैयार करने पर है, जो कंपनियों को बेहतर कार्यक्षमता, डेटा आधारित निर्णय और तेज डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन में सहायता दें।
गुरुग्राम और मुंबई में स्थापित बिजनेस एक्सपीरियंस स्टूडियो में कंपनी अपने एआई प्लेटफॉर्म, मोबाइल सॉल्यूशंस, डिस्प्ले टेक्नोलॉजी और नॉक्स सिक्योरिटी सिस्टम का लाइव प्रदर्शन कर रही है।
सैमसंग इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट पुनीत सेठी के अनुसार, भविष्य का एंटरप्राइज इकोसिस्टम केवल डिवाइस तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि स्मार्ट और कनेक्टेड वातावरण पर आधारित होगा।
कंपनी की तकनीकी क्षमता हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी को एक साथ जोड़कर उद्योगों के लिए बेहतर समाधान तैयार कर रही है।
रिटेल, बैंकिंग, हेल्थकेयर, एजुकेशन और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में सैमसंग के समाधान तेजी से अपनाए जा रहे हैं।

कंपनी का कहना है कि भारत में डिजिटल इनोवेशन और लोकल पार्टनरशिप के जरिए वह लंबे समय तक विकास के लिए प्रतिबद्ध है।








