बरेली : Phoenix United Bareilly में मदर्स डे को खास अंदाज में सेलिब्रेट किया गया। 9 और 10 मई को आयोजित डिजिटल कैरीकेचर एक्टिविटी ने मॉल पहुंचे परिवारों को यादगार अनुभव दिया।
इस दौरान मदर्स ने अपने बच्चों, पति और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ तस्वीरें खिंचवाईं, जिन्हें डिजिटल तकनीक के जरिए आकर्षक कैरीकेचर में बदलकर फ्रेम के साथ उपहार स्वरूप दिया गया।
मॉल परिसर को मदर्स डे थीम पर खूबसूरती से सजाया गया था। खास फोटो ज़ोन पर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला। बच्चों ने अपनी मां के साथ हंसी-खुशी तस्वीरें क्लिक कराईं और कई परिवारों ने इस पल को बेहद भावुक और खास बताया।
डिजिटल कैरीकेचर ने मनोरंजन के साथ भावनात्मक जुड़ाव भी पैदा किया, जिससे यह आयोजन लोगों के लिए यादगार बन गया।

फीनिक्स मिल्स के रिटेल डायरेक्टर (नॉर्थ) संजीव सरीन ने कहा कि माताओं के प्रेम और समर्पण को सम्मान देने के उद्देश्य से यह पहल की गई। उन्होंने बताया कि परिवारों के चेहरों पर मुस्कान देखना इस आयोजन की सबसे बड़ी सफलता रही।









