नई दिल्ली । motorola ने भारतीय स्मार्टफोन बाजार में अपना पहला प्रीमियम फोल्डेबल स्मार्टफोन “मोटोरोला रेजर फोल्ड” लॉन्च कर दिया है।
कंपनी ने इसे एआई तकनीक, दमदार कैमरा और शानदार डिजाइन के साथ पेश किया है। यह नया डिवाइस खास तौर पर उन यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है
जो मल्टीटास्किंग, कंटेंट क्रिएशन और प्रीमियम स्मार्टफोन अनुभव चाहते हैं। मोटोरोला रेजर फोल्ड में ट्रिपल 50 मेगापिक्सल प्रो-ग्रेड कैमरा सिस्टम दिया गया है,
जिसमें सोनी लिटिया सेंसर और मोटो एआई सपोर्ट मिलता है। फोन 8के डॉल्बी विजन वीडियो रिकॉर्डिंग और 4के रिकॉर्डिंग सपोर्ट के साथ आता है, जिससे यूजर्स को सिनेमाई क्वालिटी का अनुभव मिलता है।
कंपनी का दावा है कि कैमरा सिस्टम को डीएक्सओमार्क गोल्ड लेबल से सम्मानित किया गया है।
फोन में 6000mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी गई है, जो 80 वॉट फास्ट चार्जिंग और 50 वॉट वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है।
इसमें 165Hz LTPO एक्सटर्नल डिस्प्ले और 2के मेन डिस्प्ले मौजूद है। डिवाइस स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 प्रोसेसर से लैस है,

जो एआई आधारित परफॉर्मेंस को और बेहतर बनाता है। कंपनी के अनुसार, यह स्मार्टफोन प्रीमियम डिजाइन, एडवांस कैमरा और एआई फीचर्स के साथ फोल्डेबल सेगमेंट में नया अनुभव देने के लिए तैयार किया गया है।









