Prime Minister Modi ने भीषण गर्मी में सावधानी बरतने की अपील की

नई दिल्ली : Prime Minister Modi ने देशभर में बढ़ती भीषण गर्मी और तेज तापमान को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की अपील की है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कई पोस्ट साझा करते हुए कहा कि लगातार बढ़ रही गर्मी लोगों के लिए गंभीर चुनौती बनती जा रही है,

इसलिए सभी नागरिकों को जरूरी सावधानियां अपनानी चाहिए। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस मौसम में शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाना बेहद जरूरी है और पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहना चाहिए।

उन्होंने विशेष रूप से बच्चों, बुजुर्गों और खुले में काम करने वाले लोगों को ज्यादा सावधान रहने की सलाह दी। पीएम मोदी ने कहा कि अत्यधिक गर्मी शरीर पर बुरा असर डाल सकती है

और हीट एक्सॉशन के शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज करना खतरनाक साबित हो सकता है। उन्होंने लोगों से दोपहर के समय अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचने, हल्के कपड़े पहनने और शरीर को ठंडा रखने की अपील की। देश के कई हिस्सों में तापमान लगातार बढ़ रहा है, जिससे लोगों की परेशानी भी बढ़ती जा रही है।

plugins
Author: plugins

Leave a Comment