रांची । Reliance-Meta इंडस्ट्रीज और मेटा ने भारत के डिजिटल भविष्य को नई दिशा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है।
दोनों कंपनियों ने देश में पहला अत्याधुनिक एआई-सक्षम डेटा सेंटर विकसित करने के लिए साझेदारी की घोषणा की है।
इस परियोजना की शुरुआती क्षमता 168 मेगावाट निर्धारित की गई है, जिसे भविष्य की जरूरतों के अनुसार और विस्तारित किया जा सकेगा।
मेटा के संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी मार्क जुकरबर्ग ने कहा कि भारत दुनिया के सबसे तेजी से विकसित हो रहे डिजिटल बाजारों में शामिल है।
ऐसे में यह निवेश देश में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और डिजिटल नवाचार को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाएगा।
उन्होंने बताया कि मेटा पहले भी जियो प्लेटफॉर्म्स में बड़ा निवेश कर चुका है और भारत के साथ उसकी साझेदारी लगातार मजबूत हो रही है।
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने इस पहल को भारत के डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए ऐतिहासिक बताया।

साथ ही कंपनी ने स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए क्लीनमैक्स और फोर्थ पार्टनर एनर्जी के साथ समझौते किए हैं। इस परियोजना से एआई तकनीक, डिजिटल सेवाओं और हरित ऊर्जा क्षेत्र में नए अवसरों के द्वार खुलने की उम्मीद है।









