Prime Minister Modi के ऐतिहासिक कार्यकाल पर यूएई राष्ट्रपति ने दी बधाई

नई दिल्ली । Prime Minister Modi” संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति Mohamed bin Zayed Al Nahyan ने प्रधानमंत्री Narendra Modi को भारत के इतिहास में लगातार सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने की उपलब्धि पर बधाई दी है।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर संदेश साझा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने आधुनिक भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

यूएई राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए भारत की निरंतर प्रगति और विकास यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में भारत और यूएई के संबंधों में उल्लेखनीय मजबूती आई है,

जिसका लाभ दोनों देशों के नागरिकों को मिला है। शेख मोहम्मद बिन जायद ने विश्वास जताया कि व्यापक रणनीतिक साझेदारी के तहत दोनों देशों के बीच सहयोग आने वाले समय में और अधिक मजबूत होगा।

उन्होंने व्यापार, निवेश, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी और सांस्कृतिक आदान-प्रदान जैसे क्षेत्रों में बढ़ते सहयोग को दोनों देशों की साझा सफलता का आधार बताया।

गौरतलब है कि 10 जून को प्रधानमंत्री मोदी ने लगातार 4,399 दिन पद पर रहकर भारत के प्रथम प्रधानमंत्री Jawaharlal Nehru के 4,398 दिनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।

इसके साथ ही वह आधुनिक भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित सरकार प्रमुख बनने वाले नेता बन गए हैं।

plugins
Author: plugins

Leave a Comment