रांची । Coca-Cola India और मून बेवरेजेज लिमिटेड द्वारा रांची के खुदरा व्यापारियों, रेस्तरां संचालकों और स्थानीय उद्यमियों को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है।
कंपनी स्थानीय व्यवसायों को आधुनिक कूलिंग समाधान, रेफ्रिजरेशन सुविधाएं और डिजिटल उपकरण उपलब्ध कराकर उनकी व्यावसायिक क्षमता बढ़ाने पर जोर दे रही है। कंपनी का मानना है
कि छोटे दुकानदार और स्थानीय व्यापारी किसी भी शहर की आर्थिक गतिविधियों का महत्वपूर्ण हिस्सा होते हैं।
इसी उद्देश्य से उन्हें नई तकनीक और आधुनिक संसाधनों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि वे ग्राहकों को बेहतर सेवाएं प्रदान कर सकें और अपने कारोबार का विस्तार कर सकें।
कोका-कोला इंडिया और साउथवेस्ट एशिया के वाइस प्रेसिडेंट संदीप बजोरिया ने कहा कि स्थानीय व्यापारियों को मजबूत बनाना कंपनी की प्राथमिकताओं में शामिल है।
वहीं एमएमजी ग्रुप के वाइस चेयरमैन अनंत अग्रवाल ने बताया कि डिजिटल तकनीक और बेहतर बुनियादी सुविधाएं छोटे व्यवसायों के लिए विकास के नए रास्ते खोल रही हैं।

कंपनी के अनुसार इस पहल से अनेक स्थानीय कारोबारियों को ग्राहक आधार बढ़ाने, बिक्री में सुधार लाने और नए रोजगार अवसर पैदा करने में सकारात्मक सहयोग मिल रहा है।









