ayodhya ram mandir daan ghotala , एसआईटी रिपोर्ट में बड़े खुलासे

अयोध्या । ayodhya ram mandir daan ghotala ” श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे की गिनती में कथित गड़बड़ियों की जांच कर रही विशेष जांच टीम (एसआईटी) की प्रारंभिक रिपोर्ट में कई गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है।

रिपोर्ट के अनुसार, दान की गिनती के दौरान कुछ कर्मचारियों द्वारा कई अवसरों पर नकदी छिपाने के संदिग्ध मामले सामने आए हैं।

यह रिपोर्ट श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को सौंप दी गई है। ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि ने बताया कि यह केवल प्रारंभिक जांच रिपोर्ट है।

इसे ट्रस्ट की बैठक में पढ़कर सुनाया गया, लेकिन इस पर कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया क्योंकि जांच अभी जारी है। रिपोर्ट में दावा किया गया है

कि 27 अप्रैल से 5 जून के बीच की सीसीटीवी फुटेज की जांच में लगभग 70 संदिग्ध घटनाएं सामने आईं। इनमें कुछ कर्मचारियों पर नकदी को कपड़ों, जेबों, जूतों और अन्य स्थानों पर छिपाने का आरोप है।

एसआईटी के अनुसार, यह कोई एक-दो घटनाएं नहीं बल्कि लगातार अपनाई गई कथित कार्यप्रणाली प्रतीत होती है। जांच में यह भी पाया गया कि दान गिनती कक्ष में सुरक्षा मानकों का समुचित पालन नहीं किया गया।

कर्मचारियों की प्रवेश और निकास पर तलाशी नहीं होती थी, व्यक्तिगत सामान की प्रभावी निगरानी नहीं थी तथा विभिन्न दान पात्रों की नकदी को एक साथ गिना जा रहा था।

इससे निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हुए हैं। प्रारंभिक जांच में छह लोगों की भूमिका संदिग्ध बताई गई है, जबकि इस मामले में पहले ही आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

पुलिस ने आरोपियों से नकदी, विदेशी मुद्रा, आभूषण, वाहन और अन्य संपत्तियां बरामद करने का दावा किया है। साथ ही उनके बैंक खातों और संपत्तियों की भी वित्तीय जांच की जा रही है।

हालांकि एसआईटी ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर चल रहे चांदी की ईंटों और अन्य बहुमूल्य चढ़ावे के गायब होने के दावों की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है।

टीम ने मूल्यवान चढ़ावे के रिकॉर्ड, सत्यापन और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने की सिफारिश की है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जांच टीम को अतिरिक्त समय दिए जाने के बाद विस्तृत जांच जारी है और अंतिम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

plugins
Author: plugins

Leave a Comment