School तीन माह में अनिवार्य करें फायर ड्रिल, मनोज वर्मा

School Safety

लखनऊ : School तीन माह में अनिवार्य करें फायर ड्रिल, मनोज वर्मा .आयोजित फायर सेफ्टी ट्रेनिंग कार्यक्रम के दौरान सिविल डिफेंस के सीनियर असिस्टेंट डिप्टी कंट्रोलर मनोज वर्मा ने स्कूलों में नियमित अग्नि सुरक्षा अभ्यास कराने पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक स्कूल को तीन माह के अंतराल में कम से कम एक फायर सेफ्टी ड्रिल जरूर आयोजित करनी चाहिए, ताकि किसी आपात स्थिति में नुकसान को कम किया जा सके।

रेड रोज सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित कार्यशाला में मनोज वर्मा ने छात्रों और शिक्षकों को आग लगने के कारणों, उसके प्रकार और बचाव के तरीकों की जानकारी दी।

School Safety

उन्होंने कहा कि अग्निकांड की घटनाओं में सतर्कता और सही समय पर उठाए गए कदम कई जिंदगियां बचा सकते हैं। उन्होंने फायर एक्सटिंग्विशर के इस्तेमाल का प्रशिक्षण भी दिया और विद्यार्थियों व शिक्षकों से आग बुझाने का अभ्यास कराया।

कार्यक्रम में बताया गया कि फायर ड्रिल का मुख्य उद्देश्य बिना घबराए कम समय में सभी लोगों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाना है। सेवा संकल्प और एजुकेशन कॉसमॉस के संयुक्त प्रयास से आयोजित इस प्रशिक्षण में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने हिस्सा लिया।

School Safety

इस अवसर पर स्टाफ ऑफिसर ऋतुराज रस्तोगी, स्कूल चेयरपर्सन स्मिता मिश्रा, प्रधानाचार्या आरती सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य स्कूलों में अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

plugins
Author: plugins

Leave a Comment