अंगदान जीवन संजीवनी अभियान से जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया

Angdaan Jeevan Sanjeevani

कानपुर : महाराणा प्रताप आयुर्वैदिक मेडिकल कॉलेज, ईश्वरगंज बैकुंठपुर के शरीर रचना विभाग द्वारा अंगदान जीवन संजीवनी विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में अंगदान और देहदान को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करना तथा लोगों को इसके महत्व के प्रति जागरूक बनाना था। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ।

इस अवसर पर दधीचि देहदान संस्था के समन्वयक मनोज सिंगर, थैलेसीमिया कानपुर चैप्टर के भट्टाचार्य, हीमोफीलिया कानपुर के शिवम वर्मा, जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज की विभागाध्यक्ष डॉ. सीमा द्विवेदी, संस्थान के डायरेक्टर डॉ. आलोक कुमार मिश्रा, प्राचार्य डॉ. बी.पी. पटेल, मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. मनीष कुमार सिंह तथा कार्यक्रम समन्वयक डॉ. प्रियंका सिंह चौहान सहित कई विशेषज्ञ और छात्र मौजूद रहे।

वक्ताओं ने अंगदान और देहदान को मानव जीवन बचाने का सबसे प्रभावी माध्यम बताते हुए कहा कि एक दाता कई जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन दे सकता है।

Angdaan Jeevan Sanjeevani

विशेषज्ञों ने विशेष रूप से किडनी प्रत्यारोपण जैसे मामलों का उल्लेख करते हुए लोगों से आगे आने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने अंगदान और देहदान के प्रति जागरूकता फैलाने तथा समाज में फैली गलत धारणाओं को दूर करने का संकल्प लिया।

कॉलेज प्रशासन ने वर्षभर जागरूकता अभियान और स्वास्थ्य कार्यक्रमों के माध्यम से इस सामाजिक पहल को निरंतर आगे बढ़ाने की घोषणा भी की।

plugins
Author: plugins

Leave a Comment