Samsung ने 135 शहरों में नवाचार सोच अभियान का विस्तार किया सफलतापूर्वक

Samsung Solve For Tomorrow

लखनऊ : Samsung इंडिया ने अपने प्रमुख कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) कार्यक्रम सॉल्व फॉर टुमॉरो के पांचवें संस्करण के तहत देशभर के 135 शहरों में डिज़ाइन थिंकिंग वर्कशॉप आयोजित कर युवाओं को नवाचार के लिए प्रेरित किया।

इस पहल के माध्यम से 14 से 22 वर्ष आयु वर्ग के हजारों विद्यार्थियों को वास्तविक सामाजिक समस्याओं की पहचान कर तकनीक आधारित समाधान विकसित करने की प्रक्रिया से परिचित कराया गया।

इस वर्ष कुल 184 वर्कशॉप आयोजित की गईं, जिनमें स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के छात्रों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को मानव-केंद्रित डिज़ाइन थिंकिंग, समस्या विश्लेषण, रचनात्मक सोच और प्रोटोटाइप तैयार करने जैसे महत्वपूर्ण कौशल सिखाए गए।

छात्रों ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित नागरिक सेवाएं, स्मार्ट फूड क्वालिटी स्कैनर, दिव्यांगजनों के लिए सहायक तकनीक, सौर ऊर्जा से संचालित पोर्टेबल रेफ्रिजरेशन, नदी जल गुणवत्ता निगरानी प्रणाली और खेल सुविधाओं तक डिजिटल पहुंच जैसे कई अभिनव विचार प्रस्तुत किए।

Samsung Solve For Tomorrow

सैमसंग साउथवेस्ट एशिया के कॉर्पोरेट वाइस प्रेसिडेंट एसपी चुन ने कहा कि यह कार्यक्रम देश के हर क्षेत्र से उभरती प्रतिभाओं को अवसर देने और उनके विचारों को सामाजिक बदलाव में बदलने का मंच बन चुका है। अब चयन प्रक्रिया के अगले चरण में सर्वश्रेष्ठ 100 टीमों को मेंटरशिप और विशेषज्ञ मार्गदर्शन प्रदान किया

plugins
Author: plugins

Leave a Comment