जैदपुर में साड़ी बुनाई सेंटर का उद्घाटन, बढ़ेगी बुनकर आय

Saree Weaving Center

जैदपुर बाराबंकी : राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर जैदपुर में बुनकरों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। हमजा मैरिज हॉल, शाह कटरा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान साड़ी बुनाई सेंटर का उद्घाटन किया गया।

कार्यक्रम का संचालन हैंडलूम एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल के सदस्य मोहम्मद इम्तियाज कादरी ने किया। अध्यक्षता बुनकर सेवा केंद्र वाराणसी के हैड मैनेजर ट्रेनिंग मोहम्मद आसिफ ने की।

इस मौके पर जिला उद्योग केंद्र बाराबंकी के उपायुक्त एचएन सिंह यादव ने बुनकरों को सरकारी योजनाओं और ओडीओपी योजना से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।

बुनकर सेवा केंद्र वाराणसी के राहुल जैन ने विभागीय योजनाओं और उनके लाभ लेने की प्रक्रिया समझाई। कार्यक्रम आयोजक जफर अहमद अंसारी ने आयोजन के उद्देश्य और बुनकरों के विकास को लेकर विचार साझा किए।

Saree Weaving Center

मोहम्मद इम्तियाज कादरी ने बुनकरों से सिल्क साड़ी निर्माण से जुड़ने की अपील करते हुए कहा कि बेहतर प्रशिक्षण और आधुनिक तकनीक अपनाकर कारीगर अपनी आमदनी में बड़ा सुधार कर सकते हैं।

कार्यक्रम में महिलाओं की भागीदारी भी खास रही। स्थानीय लोगों, जनप्रतिनिधियों और बुनकर समुदाय के सदस्यों की मौजूदगी में आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

plugins
Author: plugins

Leave a Comment