School van पर पथराव मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, बाइक सीज

School van

लखनऊ : School van पर पथराव मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, बाइक सीज . चौक क्षेत्र के चरक चौराहे के पास स्कूल वैन पर पथराव और तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उन्नाव के हसनगंज निवासी संदीप राजपूत, बृजेश राजपूत, नितिन और अनुज कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बाइक भी सीज कर दी है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

इंस्पेक्टर नागेश उपाध्याय के अनुसार, वैन चालक मौलवीगंज निवासी आमिर की तहरीर पर हत्या के प्रयास, मारपीट और बलवा सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

आमिर ने बताया कि सोमवार सुबह वह छात्राओं अमायरा, बैतूल, आर्या और रोशनी को स्कूल छोड़ने जा रहे थे। चरक चौराहे पर भीड़ के बीच वैन आगे चल रही कांवड़ियों की एक बाइक से हल्की टकरा गई।

School van

इसी बात को लेकर कुछ लोग आक्रोशित हो गए और गाली-गलौज के बाद वैन पर पथराव कर दिया। आरोपियों ने लाठी-डंडों से वैन के शीशे भी तोड़ दिए, जिससे वैन में सवार बच्चे सहम गए।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की Arrest के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

plugins
Author: plugins

Leave a Comment