Manav Verma Memorial रोलबॉल में डीपीएस इंदिरानगर का दबदबा कायम

Human Verma Memorial

लखनऊ : Manav Verma Memorial रोलबॉल में डीपीएस इंदिरानगर का दबदबा कायम . चौक स्टेडियम स्थित लालजी टंडन बहुउद्देशीय इंडोर हॉल में आयोजित 17वीं जूनियर जिला रोलबॉल प्रतियोगिता में डीपीएस इंदिरानगर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बालक और बालिका दोनों वर्गों की ट्रॉफी अपने नाम कर ली।

यह प्रतियोगिता मानव वर्मा की स्मृति में आयोजित की गई थी। बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में डीपीएस इंदिरानगर ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए डीपीएस जानकीपुरम को पीछे छोड़कर स्वर्ण पदक हासिल किया।

डीपीएस जानकीपुरम को रजत पदक से संतोष करना पड़ा, जबकि डीपीएस गोमतीनगर विस्तार और डीपीएस एल्डिको ने तीसरा और चौथा स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में भी डीपीएस इंदिरानगर की टीम विजेता बनी।

डीपीएस गोमतीनगर ने दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि डीपीएस इंदिरानगर बी और डीपीएस जानकीपुरम क्रमशः तीसरे और चौथे स्थान पर रहे।

Human Verma Memorial

प्रतियोगिता में डीपीएस, सीएमएस, भारतीय विद्या भवन और विग्योर कॉलेज सहित विभिन्न संस्थानों के 150 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

खिलाड़ियों ने तेज गति, शानदार टर्निंग और जंपिंग के जरिए दर्शकों का मनोरंजन किया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि ऋतुराज रस्तोगी और क्षेत्रीय पार्षद अन्नू मिश्रा ने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी व पुरस्कार प्रदान किए।

आयोजन समिति के अनुसार, बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन कर लखनऊ की टीम तैयार की जाएगी, जो आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शहर का प्रतिनिधित्व करेगी।

 

plugins
Author: plugins

Leave a Comment