Prayer सभा में छात्राएं बेहोश, गर्मी से बिगड़ी हालत अचानक

Prayer

बाराबंकी : Prayer सभा में छात्राएं बेहोश, गर्मी से बिगड़ी हालत अचानक . सतरिख स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में गुरुवार सुबह प्रार्थना सभा के दौरान अचानक कई छात्राओं की तबीयत बिगड़ने से अफरा-तफरी मच गई।

गर्मी और उमस के बीच कतार में खड़ी छात्राओं को पहले चक्कर और सिरदर्द की शिकायत हुई। इसके बाद एक-एक कर कई छात्राएं जमीन पर गिरने लगीं।

Prayer

कुछ के बेहोश होने की सूचना से विद्यालय में हड़कंप मच गया। शिक्षकों और विद्यालय कर्मचारियों ने तत्काल प्रभावित छात्राओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाना शुरू किया।

देखते ही देखते 25 से अधिक छात्राएं उपचार के लिए सीएचसी पहुंच गईं। अस्पताल में परिजनों के पहुंचने से भीड़ बढ़ गई। चिकित्सकों ने छात्राओं की जांच कर उपचार शुरू किया।घटना की जानकारी मिलने पर  नवाबगंज की एसडीएम गुंजिता अग्रवाल विद्यालय पहुंचीं।

Prayer

उन्होंने शिक्षकों और अधिकारियों से जानकारी लेने के बाद छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए तत्काल विद्यालय में छुट्टी कराने के निर्देश दिए।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रंजन गौतम के अनुसार, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर छात्राओं का उपचार किया। उपचार के बाद सभी की स्थिति सामान्य बताई गई और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

Prayer

घटना के बाद भीषण गर्मी में खुले स्थान पर प्रार्थना सभा कराने तथा विद्यार्थियों के लिए छाया, पेयजल और प्राथमिक चिकित्सा की पर्याप्त व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

plugins
Author: plugins

Leave a Comment