उत्तर प्रदेश : Student आंदोलनों “ उत्तर प्रदेश में शिक्षण संस्थानों से जुड़ी समस्याओं और छात्रों के विरोध प्रदर्शन को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गंभीरता से लिया है।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि विद्यार्थियों की शिकायतों पर तेजी से कार्रवाई हो और किसी स्तर पर लापरवाही मिलने पर जिम्मेदारी निर्धारित की जाए।
लखनऊ, आजमगढ़, महोबा, हमीरपुर और उन्नाव समेत कई जिलों में छात्रों की ओर से विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किए जाने की जानकारी सामने आई है।
इसके बाद मुख्यमंत्री ने शैक्षणिक संस्थानों की व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। सरकार का विशेष ध्यान शिक्षकों की कमी, बुनियादी सुविधाओं की समस्या और प्रशासनिक कार्यों में देरी जैसे मुद्दों पर है।
अधिकारियों से कहा गया है कि छात्रों की शिकायतों को लंबित रखने के बजाय उनकी प्राथमिकता के आधार पर जांच कर समाधान किया जाए।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि विद्यार्थियों की समस्याओं को नजरअंदाज करने वाले जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।










