Sugar के बढ़ते दामों पर रोक की मांग, विधायक ने डीएम को सौंपा पत्र

मोहम्मद शकील
बलरामपुर । Sugar की लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर सदर विधायक पलटू राम ने प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया है। विधायक ने जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन से मुलाकात कर बाजार में चीनी के दामों में हो रही वृद्धि पर चिंता जताई और इस संबंध में पत्र सौंपा।

विधायक ने कहा कि त्योहारी और घरेलू जरूरतों के बीच चीनी की कीमतों में अचानक बढ़ोतरी से आम उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।

उन्होंने आशंका जताई कि बाजार में कहीं कृत्रिम रूप से चीनी की कमी पैदा कर कीमतें बढ़ाने का प्रयास न किया जाए।

उन्होंने प्रशासन से दुकानों और थोक बाजारों की नियमित निगरानी कराने तथा अनावश्यक मूल्यवृद्धि पर प्रभावी कार्रवाई की मांग की। जिलाधिकारी ने विधायक को भरोसा दिलाया कि चीनी की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए प्रदेश स्तर पर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

जिला स्तर पर भी संबंधित विभागों को बाजार की स्थिति पर नजर रखने और जमाखोरी या कृत्रिम अभाव की शिकायत मिलने पर कार्रवाई के निर्देश दिए जा रहे हैं।

विधायक ने कहा कि प्रशासन की सक्रिय निगरानी से उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी और बाजार में पारदर्शिता बनी रहेगी।

plugins
Author: plugins

Leave a Comment