सौरिख कन्नौज : विकास खण्ड सौरिख की ग्राम पंचायत गोरखपुर हरिभानपुर के हरिभानपुर गांव में पिछले एक माह से करीब 150 मीटर सड़क पर जलभराव ने ग्रामीणों का जीना दूभर कर दिया है।
हालात इतने बदतर हैं कि सड़क अब रास्ता नहीं बल्कि ‘तालाब’ बन चुकी है, जहां हर कदम पर फिसलन और हादसे का खतरा मंडरा रहा है।
मंगलवार को समस्या से तंग आकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने जोरदार प्रदर्शन करते हुए प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
प्रदर्शनकारियों में अनिल कुमार, सूरज सिंह, विनीत सिंह, रामपाल, अरुण कुमार, मुन्नू सिंह, अरविंद सिंह, महेश सिंह, मनोज, बबलू, अवधेश, बलराम, जगराम, प्रताप सिंह, बृजेश, सत्येंद्र, इंद्रेश, अजय सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे ग्रामीणों का आरोप है
कि जलभराव और कीचड़ भरी सड़क के कारण कई लोग फिसलकर गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को हो रही है, जिन्हें रोजाना इसी ‘खतरनाक रास्ते’ से गुजरना पड़ता है आरोप है

कि इस समस्या को लेकर कई बार ग्राम प्रधान और संबंधित अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन हर बार आश्वासन के सिवा कुछ नहीं मिला।
वर्षों से चली आ रही इस समस्या पर जिम्मेदारों की चुप्पी ने लोगों के सब्र का बांध तोड़ दिया है। ग्राम प्रधान अमित कुमार ने बताया कि रास्ते के कुछ हिस्से का मामला न्यायालय में विचाराधीन है जिसके कारण सड़क निर्माण नहीं हो पा रहा है।









