लखनऊ : Rural India के लिए बीमा सेवाओं का डिजिटल विस्तार . देश में वित्तीय सुरक्षा को व्यापक बनाने के लिए जीवन बीमा कंपनियां अब तकनीक और डिजिटल माध्यमों का तेजी से इस्तेमाल कर रही हैं।
इसी दिशा में श्रीराम लाइफ इंश्योरेंस ने ग्रामीण और अर्ध-शहरी बाजारों पर विशेष फोकस करते हुए अपनी डिजिटल रणनीति को मजबूत किया है।
कंपनी के अनुसार, एजेंट-केंद्रित तकनीक, डेटा आर्किटेक्चर और एआई आधारित प्रक्रियाओं ने बीमा वितरण को आसान बनाने में अहम भूमिका निभाई है।
एस्ट्रा ऐप के इस्तेमाल से कंपनी का करीब 95 प्रतिशत कारोबार पेपरलेस हो चुका है। इससे दस्तावेजी काम घटा है और दूरदराज के ग्राहकों के लिए प्रक्रिया अधिक सुविधाजनक हुई है।
ग्रामीण बाजार में कंपनी की हिस्सेदारी FY25 के 35 प्रतिशत से बढ़कर FY26 में 53 प्रतिशत हो गई। मार्च 2026 तक कंपनी का औसत टिकट साइज ₹27,823 रहा, जबकि निजी उद्योग का औसत टिकट साइज ₹98,278 बताया गया।

FY26 में 5,41,409 नई पॉलिसियां बेची गईं। इसी दौरान 77,790 दावों का निपटारा कर ₹795 करोड़ का भुगतान किया गया और क्लेम सेटलमेंट रेशियो 98.5 प्रतिशत रहा।
कंपनी के मुताबिक, FY22 की तुलना में उसका आकार तीन गुना बढ़ा है। Q1 FY27 में कुल प्रीमियम ₹930.3 करोड़ रहा, जो पिछले साल की समान अवधि के ₹863.5 करोड़ से अधिक है।









