आगरा : MED-EL SONNET 3 से बदलेगा कोक्लियर इम्प्लांट सुनने का अनुभव . कोक्लियर इम्प्लांट तकनीक के क्षेत्र में सक्रिय मेड-एल ने सिगीकॉन 2026 के दौरान भारत में अपना नया SONNET 3 ऑडियो प्रोसेसर पेश किया।
आगरा में आयोजित इस सम्मेलन में देश और पड़ोसी देशों से ईएनटी सर्जन, ऑडियोलॉजिस्ट, हैबिलिटेशन विशेषज्ञ तथा हियरिंग-केयर प्रोफेशनल्स शामिल हुए।
कंपनी के अनुसार, SONNET 3 उसका अब तक का सबसे छोटा और हल्का बिहाइंड-द-ईयर ऑडियो प्रोसेसर है। इसे खासतौर पर रोजमर्रा के इस्तेमाल को सुविधाजनक बनाने और यूजर अनुभव को बेहतर करने के उद्देश्य से डिजाइन किया गया है।
इसमें संगत एंड्रॉइड और एप्पल स्मार्टफोन से सीधे फोन कॉल और संगीत स्ट्रीम करने की सुविधा दी गई है। इसके लिए अलग एक्सेसरी की आवश्यकता नहीं होती।
डुअल माइक्रोफोन और ऑटोमैटिक साउंड मैनेजमेंट तकनीक आसपास के शोर को नियंत्रित करने में मदद करती है। बच्चों को ध्यान में रखते हुए डिवाइस में कॉम्पैक्ट और टैम्परप्रूफ डिजाइन के साथ IP68 वाटरप्रूफ रेटिंग भी दी गई है।

कंपनी के मुताबिक SONNET 3 को यूरोपीय संघ, अमेरिका और अन्य बाजारों में पहले ही उपलब्ध कराया जा चुका है।
मेड-एल इंडिया के निदेशक प्रेम रंजन ने कहा कि हियरिंग केयर में तकनीक के साथ समय पर पहचान, उचित क्लिनिकल उपचार, पुनर्वास और लंबे समय तक सहयोग भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
SONNET 3 को इसके डिजाइन के लिए Red Dot Design Award 2025 से भी सम्मानित किया जा चुका है।









