The World Is Ours से सजा एड-ए-मम्मा का नया कलेक्शन

The World Is Ours

लखनऊ : The World Is Ours से सजा एड-ए-मम्मा का नया कलेक्शन . बच्चों के फैशन को उनकी कल्पना और रोजमर्रा की दुनिया से जोड़ते हुए अभिनेत्री आलिया भट्ट के ब्रांड एडमम्मा ने ऑटम-विंटर 2026 कलेक्शन वर्ल्ड इज आवर्स लॉन्च किया है।

नए कलेक्शन में बच्चों की जिज्ञासा, खेल, प्रकृति और खुद को अलग अंदाज में व्यक्त करने की आजादी को फैशन के जरिए सामने लाने की कोशिश की गई है।

छोटे बच्चों के लिए तैयार रेंज में प्रकृति और जानवरों से प्रेरित प्रिंट दिखाई देते हैं। कपड़ों की डिजाइन में आराम और उपयोगिता पर भी ध्यान दिया गया है।

जॉगर्स में सॉफ्ट नी-पैच जैसी सुविधाएं बच्चों की सक्रिय दिनचर्या को ध्यान में रखकर शामिल की गई हैं। 5 से 14 साल के बच्चों के लिए कलेक्शन में स्पोर्ट्स, एडवेंचर और पुराने दौर के फैशन से प्रेरित डिजाइन देखने को मिलते हैं।

The World Is Ours

लड़कियों की रेंज में रिलैक्स्ड फिट, बड़े नंबर प्रिंट और आकर्षक डिटेल्स हैं, जबकि लड़कों के लिए डेनिम, फ्लैनल चेक और रिपर्पज्ड डेनिम को प्रमुखता दी गई है।

आलिया भट्ट ने कहा कि बच्चों का दुनिया को देखने का जिज्ञासु और कल्पनाशील नजरिया ब्रांड के लिए लगातार प्रेरणा रहा है। कलेक्शन अब ऑनलाइन और चुनिंदा शहरों के स्टोर्स में उपलब्ध है।

plugins
Author: plugins

Leave a Comment