Samsung Certified Re-Newed में Galaxy S26 को मिला विस्तार

Samsung Certified Renewed

लखनऊ : Samsung India ने अपनी Certified Re-Newed पहल के तहत Galaxy S26 सीरीज को शामिल कर फ्लैगशिप स्मार्टफोन को अधिक ग्राहकों तक पहुंचाने की दिशा में कदम बढ़ाया है।

कंपनी के अनुसार Certified Re-Newed Galaxy S26 Ultra और Galaxy S26 मॉडल Samsung.com पर उपलब्ध हैं। इन डिवाइसों को नए जैसे अनुभव और बेहतर मूल्य के विकल्प के तौर पर पेश किया गया है।

Galaxy S26 Ultra में Galaxy S सीरीज का उन्नत हार्डवेयर, प्रोफेशनल कैमरा सिस्टम और नया Galaxy AI अनुभव दिया गया है।

स्मार्टफोन में Privacy Display फीचर भी शामिल है, जो स्क्रीन की दृश्यता को आसपास मौजूद लोगों से सीमित करने में मदद करता है।

Samsung के मुताबिक, Certified Re-Newed डिवाइसों को बिक्री से पहले कंपनी की प्रमाणित प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है। इसमें जांच, सफाई, रिफर्बिशमेंट और प्रदर्शन परीक्षण शामिल हैं।

Samsung Certified Renewed

आवश्यकता होने पर असली Samsung पार्ट्स लगाए जाते हैं और प्रमाणित बैटरी का उपयोग किया जाता है। डिवाइस को पुराने डेटा से मुक्त कर नवीनतम सॉफ्टवेयर से अपडेट करने के बाद उपलब्ध कराया जाता है।

Galaxy S26 सीरीज के Certified Re-Newed मॉडल के साथ एक साल की कंपनी वारंटी भी दी जाती है। इससे ग्राहकों को आधिकारिक रिन्यूअल प्रोग्राम के जरिए स्मार्टफोन खरीदने का विकल्प मिलता

plugins
Author: plugins

Leave a Comment