बढ़ते डिजिटल फ्रॉड के बीच एयरटेल ने अपने एआई आधारित सेफ नेटवर्क के जरिए ग्राहकों को ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाने के प्रयासों को विस्तार दिया है।
कंपनी के अनुसार, सितंबर 2024 में नेटवर्क स्तर पर स्पैम डिटेक्शन सिस्टम शुरू करने के बाद अब तक 98.4 बिलियन से अधिक स्पैम कॉल्स और 4.4 बिलियन स्पैम मैसेज की पहचान की गई है।
एयरटेल के मुताबिक, उसके सुरक्षा सिस्टम ने 1.62 मिलियन से ज्यादा दुर्भावनापूर्ण लिंक को भी ब्लॉक किया है। यह तकनीक मोबाइल और वाई-फाई ब्रॉडबैंड ग्राहकों के लिए एसएमएस, मैसेजिंग प्लेटफॉर्म, ईमेल और ब्राउजर रीडायरेक्ट के जरिए आने वाले संदिग्ध लिंक की पहचान करने में मदद करती है।
कंपनी ने ओटीपी आधारित ठगी को रोकने के लिए भी एआई तकनीक का इस्तेमाल शुरू किया है। इसका उद्देश्य संदिग्ध बातचीत के दौरान ग्राहकों को संवेदनशील जानकारी साझा करने के लिए उकसाने वाली गतिविधियों की पहचान करना है।

इसके अलावा एयरटेल ने बिजनेस नेम डिस्प्ले सुविधा पेश की है, जिससे सत्यापित कारोबारी कॉल और संभावित फर्जी नंबरों के बीच अंतर करना आसान हो सकता है।
कंपनी का कहना है कि सेफ नेटवर्क पहल का लक्ष्य बिना अतिरिक्त ऐप के नेटवर्क स्तर पर डिजिटल जोखिमों को कम करना है।








