UK International London Beauty School की लखनऊ में नई शुरुआत

UK International London Beauty School

लखनऊ : UK International London Beauty School की लखनऊ में नई शुरुआत . सौंदर्य और वेलनेस क्षेत्र में करियर बनाने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए राजधानी लखनऊ में एक नया प्रशिक्षण केंद्र शुरू हुआ है।

यूके इंटरनेशनल लंदन ब्यूटी स्कूल (UKIBS) ने शहर में अपनी नई शाखा की शुरुआत की है। संस्थान का फोकस स्थानीय प्रतिभाओं को पेशेवर प्रशिक्षण, व्यावहारिक अनुभव और करियर से जुड़े अवसर उपलब्ध कराने पर है।

संस्थान के प्रतिनिधियों के मुताबिक, लखनऊ में केंद्र शुरू करने का उद्देश्य शहर और आसपास के क्षेत्रों के युवाओं को सौंदर्य उद्योग की बदलती जरूरतों के अनुरूप कौशल प्रदान करना है।

यहां प्रशिक्षण में प्रैक्टिकल क्लास, डेमो आधारित शिक्षा और आधुनिक सुविधाओं को प्रमुखता दी जाएगी। यूके इंटरनेशनल लंदन ब्यूटी स्कूल के चेयरमैन प्रोफेसर अब्दुल खान ने कहा कि लखनऊ में प्रतिभाशाली युवाओं की कमी नहीं है।

संस्थान उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण देकर सौंदर्य क्षेत्र में करियर बनाने के लिए तैयार करना चाहता है। वाइस चेयरमैन डॉ. ऊजमा खान के अनुसार, स्थानीय युवाओं को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण के लिए दूसरे शहरों का रुख न करना पड़े, इसी उद्देश्य से लखनऊ शाखा शुरू की गई है।

संस्थान के प्रमुख पाठ्यक्रमों में इंटरनेशनल मेकअप, प्रोफेशनल ब्यूटी, ब्यूटी एवं वेलनेस में बी.वोक और ग्लोबल हेयरड्रेसिंग शामिल हैं।

UK International London Beauty School

प्रशिक्षण के साथ विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय प्रमाण-पत्र, इंटर्नशिप और व्यावहारिक अनुभव के अवसर उपलब्ध कराने की बात कही गई है।

संस्थान की स्थापना 2019 में हुई थी और अब लखनऊ केंद्र के जरिए स्थानीय युवाओं को सौंदर्य उद्योग से जोड़ने की दिशा में विस्तार किया गया है।

plugins
Author: plugins

Leave a Comment