लखनऊ : Oppo ने भारत में अपनी K सीरीज का नया स्मार्टफोन K14 Plus लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे परफॉर्मेंस, डिस्प्ले, कैमरा और बैटरी के बेहतर संयोजन के साथ पेश किया है।
फोन की शुरुआती कीमत 29,999 रुपये तय की गई है। K14 Plus में MediaTek Dimensity 7360 Max प्रोसेसर दिया गया है। यह 4nm तकनीक पर आधारित ऑक्टा-कोर चिपसेट है।
स्मार्टफोन में 1.5K रेजोल्यूशन वाला 144Hz AMOLED Ultra Bright डिस्प्ले दिया गया है। गेमिंग और लंबे समय तक इस्तेमाल के दौरान तापमान नियंत्रित रखने के लिए 5000mm² वेपर चेंबर कूलिंग सिस्टम मिलता है।
पावर बैकअप के लिए फोन में 8000mAh बैटरी दी गई है। कंपनी के अनुसार, इसे छह साल तक टिकाऊ इस्तेमाल को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

फोटोग्राफी के लिए 50MP OIS मुख्य कैमरा और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट दिया गया है। K14 Plus के 6GB+128GB मॉडल की कीमत 29,999 रुपये, 8GB+128GB की 32,999 रुपये और 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत 35,999 रुपये है।
स्मार्टफोन की बिक्री 8 अक्टूबर 2026 से Flipkart और Oppo India e-store पर शुरू होगी। यह Solar Orange और Star White रंगों में उपलब्ध होगा। चुनिंदा बैंक ऑफर के तहत 4,000 रुपये तक तत्काल छूट और छह महीने की नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी मिलेगा।








