SIR के खिलाफ भाकपा कार्यकर्ताओं ने बाराबंकी में जोरदार प्रदर्शन किया

SIR Protest

बाराबंकी : SIR के खिलाफ भाकपा कार्यकर्ताओं ने बाराबंकी में जोरदार प्रदर्शन किया . मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के विरोध में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को बाराबंकी में प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के बाद पार्टी प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपकर एसआईआर प्रक्रिया को समाप्त करने समेत कई मांगें उठाईं।

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए भाकपा राज्य परिषद सदस्य रणधीर सिंह सुमन ने एसआईआर से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच की मांग की।

उन्होंने मतदाता सूची में नाम जोड़ने और हटाने के लिए इस्तेमाल होने वाले सॉफ्टवेयर के संचालन में कथित भूमिका की जांच कराने की बात कही।

SIR Protest

उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग भी उठाई। पार्टी सचिव वृजमोहन वर्मा ने लोकतांत्रिक व्यवस्था और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा पर जोर दिया।

सह सचिव विनय कुमार सिंह ने एसआईआर को तत्काल रोकने की मांग रखी। राज्य परिषद सदस्य प्रवीण कुमार ने एसआईआर के बाद हुए चुनावों को रद्द करने की मांग की, जबकि कोषाध्यक्ष शिवदर्शन वर्मा ने पुनरीक्षण से पहले की मतदाता सूची के आधार पर चुनाव कराने की बात कही।

plugins
Author: plugins

Leave a Comment