Hotel without registration संचालकों को प्रशासन का अल्टीमेटम

बिना रजिस्ट्रेशन होटल

कन्नौज । Hotel without registration और गेस्ट हाउस संचालित करने वालों के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है।

अपर जिलाधिकारी देवेंद्र सिंह के निर्देश पर पर्यटन विभाग की टीम ने छिबरामऊ क्षेत्र में दस होटल, गेस्ट हाउस और ओयो इकाइयों का औचक निरीक्षण किया।

इस कार्रवाई से नियमों की अनदेखी करने वाले संचालकों में हड़कंप मचा है। जांच के दौरान उन प्रतिष्ठानों पर विशेष ध्यान दिया गया, जिन्हें पहले ही पंजीकरण कराने के लिए नोटिस जारी किए जा चुके थे।

इसके बावजूद आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराने वाली इकाइयों के खिलाफ अब कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। जिला पर्यटन अधिकारी डॉ. एम. मकबूल के अनुसार, नियमों का पालन नहीं करने वाले होटल संचालकों पर जुर्माना लगाया जा सकता है।

जरूरत पड़ने पर संबंधित प्रतिष्ठानों को सील करने की कार्रवाई भी प्रस्तावित है। अधिकारियों ने बताया कि सराय अधिनियम 1867 के तहत पंजीकरण के लिए अग्निशमन उपकरण, फायर एनओसी, स्वीकृत भवन नक्शा और खाद्य सुरक्षा विभाग की अनापत्ति सहित जरूरी दस्तावेज उपलब्ध होना आवश्यक है।

इन नियमों का उद्देश्य होटल में ठहरने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। पर्यटन विभाग ने स्पष्ट किया कि जिले में आगे भी जांच अभियान चलाया जाएगा। निरीक्षण के दौरान पर्यटन फेलो नमन दुआ और विभागीय ऑपरेटर श्याम सिंह मौजूद रहे।

ये वीडियो देखें। :-

https://youtube.com/@theswordofindianews?si=XGfKF2HjI8PdVyuy 

बिना रजिस्ट्रेशन होटल

plugins
Author: plugins

Leave a Comment