रांची : Festival of Love में अदिति और सिद्धार्थ दिखाएंगे रिश्तों की खूबसूरती . दिवाली के त्योहार को प्यार, अपनापन और खूबसूरत रिश्तों से जोड़ते हुए आदित्य बिरला ज्वेलरी के ब्रांड इंद्रिया ने अपना नया अभियान ‘फेस्टिवल ऑफ लव’ पेश किया है।
इस कैंपेन में अभिनेत्री अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ नजर आएंगे। अभियान का मुख्य उद्देश्य त्योहार की रौनक के बीच अपनों के साथ बिताए जाने वाले छोटे-छोटे पलों की अहमियत को उजागर करना है।
कैंपेन फिल्म में अदिति और सिद्धार्थ दोस्तों के स्वागत की तैयारियों में जुटे दिखाई देते हैं। तैयारियों के दौरान उनकी हल्की-फुल्की नोकझोंक और एक-दूसरे के प्रति स्नेह दर्शाते छोटे इशारे रिश्तों की गर्माहट को सामने लाते हैं।
इंद्रिया के सीईओ संदीप कोहली के मुताबिक, यह अभियान दिवाली के दौरान लोगों को जोड़ने वाले भावनात्मक रिश्तों और यादगार अनुभवों पर केंद्रित है।
वहीं, कंपनी के मार्केटिंग एवं विजुअल मर्चेंडाइजिंग प्रमुख शांतिस्वरूप पांडा ने अदिति और सिद्धार्थ की सहज प्रस्तुति को कैंपेन की भावना से जुड़ा बताया।

ओगिल्वी वेस्ट की क्रिएटिव हेड तनुजा भट ने भी इसके पीछे रोजमर्रा के खूबसूरत पलों को दिखाने की सोच साझा की। इस अभियान के साथ इंद्रिया ने 22 कैरेट सोने का ‘पद्मिका’ आभूषण संग्रह भी पेश किया है।
देवी लक्ष्मी, कमल और समृद्धि के प्रतीकों से प्रेरित इस कलेक्शन में पारंपरिक गुलाबी मीनाकारी को आधुनिक डिजाइन के साथ प्रस्तुत किया गया है।
इसमें नेकलेस, ईयररिंग्स और कंगन सहित कई आभूषण शामिल हैं। ‘फेस्टिवल ऑफ लव’ के जरिए ब्रांड ने भारतीय सांस्कृतिक विरासत, आधुनिक आभूषण कला और रिश्तों की अहमियत को एक साथ पेश करने का प्रयास किया है।









