भगवान श्रीराम के आदर्शों को डॉ. प्रेम कुमार ने बताया राष्ट्रसेवा की प्रेरणा

Ayodhya Ram Mandir

अयोध्या : बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने शुक्रवार को अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में भगवान श्रीराम के दर्शन–पूजन किए। इस दौरान गया जी से आए 200 से अधिक भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता भी उनके साथ मौजूद रहे।

इसके बाद उन्होंने हनुमानगढ़ी पहुंचकर बजरंगबली के दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया। डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि प्रभु श्रीराम के दर्शन से मन को शांति और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है।

उन्होंने भगवान श्रीराम के जीवन को मर्यादा, त्याग, सेवा और कर्तव्यपरायणता का आदर्श बताते हुए कहा कि उनके विचार समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्व निभाने की प्रेरणा देते हैं।

उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयासों का उल्लेख करते हुए प्रदेश में सुशासन और रामराज्य की अवधारणा पर अपनी बात रखी।

साथ ही, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, संत–महात्माओं के मार्गदर्शन और रामभक्तों के योगदान से अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर के निर्माण को भारतीय आस्था और सांस्कृतिक परंपरा का महत्वपूर्ण प्रतीक बताया।

Ayodhya Ram Mandir

डॉ. कुमार ने अपनी धार्मिक यात्रा के दौरान विंध्याचल में मां विंध्यवासिनी और वाराणसी में बाबा विश्वनाथ के भी दर्शन–पूजन किए।

उन्होंने गया सहित पूरे बिहार के लोगों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस यात्रा में धार्मिक आस्था के साथ भगवान श्रीराम के आदर्शों और सामाजिक दायित्वों का संदेश भी प्रमुखता से सामने आया।

plugins
Author: plugins

Leave a Comment